महात्मा गांधी जयंती पर वंदना हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीज लाभान्वित

मंगला स्थित मल्टीस्पेशलिटी वंदना हॉस्पिटल में महात्मा गांधी के जयंती के खास अवसर पर बुधवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान हजारों रुपये में होने वाले विभिन्न जांच को मात्र 300 रुपये में किया गया।जी न्यूज से खास बातचीत करते हुए सीनियर कन्सल्टिंग फिजिशियन,,एमबीबीएस एवं एमडी डॉ. चंद्रशेखर उइके ने बताया कि शिविर के दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों की 14 प्रकार की जांच की गयी ।यहां शुगर,,बीपी,,थाइराइड,, लिपिड प्रोफ़ाइल,, हृदय,,किडनी,,फैटी लिवर जांच,,फेफड़ों की जांच,,आंखों के पर्दों की जांच हीमोग्लोबिन और यूरिक एसिड सहित अन्य जांच के लिए 7हजार से अधिक के शुल्क लगते है।

जिन्हें गांधी जयंती के अवसर पर मात्र 300 रुपये में किया जा रहा है।अस्पताल का उद्देश्य है कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो।शिविर में लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ बढ़ गयी कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर शाम तक चलती रही।अस्पताल की सुविधाओं को लेकर भी वंदना अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर उइके ने जे न्यूज़ से खास चर्चा की।उन्होंने बताया कि यहां विभिन्न महंगे एवं लेटेस्ट जांच के साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध है, जहां सभी प्रकार के ऑपरेशन किये जाते है,,आईसीयू और लेप्रोस्कोपिक सहित अन्य उच्च तकनीकी स्तर के जांच एवं परामर्श वंदना हॉस्पिटल में किये जाते है।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में वंदना हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली।शिविर को सफल बनाने में डॉ. चंद्रशेखर उइके,,डॉ वंदना उइके,,डॉ. वरुण सिंह और अमित विश्वकर्मा सहित वंदना हॉस्पिटल के स्टाफ एवं नर्सों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles