Homeहमर बिलासपुरमहामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा ने पत्रकारवार्ता करते हुए राहुल गांधी के बयान पर...

महामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा ने पत्रकारवार्ता करते हुए राहुल गांधी के बयान पर दी अपनी प्रतिक्रिया, बोलें इस तरह की टिप्पणी बर्दास्त नहीं की जाएगी।

अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त राष्ट्र महामंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के राजकीय अतिथि महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। मंगलवार को महामंडलेश्वर बाबा पीतांबरा पीठ पहुंचे। आचार्य दिनेश महाराज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा ने कहा की संसद में विपक्ष के नेता ने हिंदू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

वे हिंदुओं को हिंसक बता रहे हैं। उन्होंने कहा हिंदू हिंसा करने वाले हैं। जो बहुत ही गलत है। सम्पूर्ण हिंदुओं का उन्होंने अपमान किया है। इसके लिए उन्हें सभी से माफी मांगनी चाहिए। इसके लिए हिंदू समाज को जागृत करने का कार्य संत समाज कर रहा है। हिंदू समाज के साथ सड़क पर भी अगर उतरना पड़ा तो संत समाज उतरेगा। उसके लिए अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिंदू परिषद देश भर में उनका पुतला दहन करेगा। उन्होंने कहा, ऐसे में हिंदू समाज को जागृत होना पड़ेगा। हिंदू के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments