प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनाया जायेगा। अगले तीन महीने के भीतर अभियान छोड़कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। लगभग 51 हजार की संख्या में सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों का अब तक केसीसी नहीं बन पाया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स और अधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित आरबीआई, नाबार्ड सहित स्थानीय बैंक एवं लाईन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।




