Homeहमर बिलासपुरमहावीर नगर से उसलापुर ओवर ब्रिज तक सड़क डामरीकरण के दौरान जमकर...

महावीर नगर से उसलापुर ओवर ब्रिज तक सड़क डामरीकरण के दौरान जमकर हंगामा।

महावीर नगर से उसलापुर ओवर ब्रिज तक सड़क डामरीकरण के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ, डामरीकरण का काम रोकने सड़क पर मेटाडोर जीप और अन्य वाहनों को खड़ा कर दिया गया था, वहीं बांस बल्ली खड़ा कर घेरा बना दिया गया था, जिसे निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए हटा दिया। महावीर नगर उसलापुर और ब्रिज तक सड़क डामरीकरण का काम अंतिम चरण में है।

इस दौरान मंगलवार को डामरीकरण के दौरान जमकर विवाद और हंगामा हुआ, यहां के रहने वाले नमिता ऋषि ने अपने बंगले के सामने बांस बल्ली गाड़कर घेरा बना दिया गया था, और सामने सड़क पर मेटाडोर जीप और अन्य वाहनों को खड़ा कर दिया था, जिससे डामरीकरण में व्यवधान हो रहा था। निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए बाँस बल्ली के घेरे को उखाड़ दिया और सड़क पर खड़ी मेटाडोर जीप को जप्त कर वहां से हटा दिया। इसे लेकर निगम के अतिक्रमण शाखा टीम और लोगों के बीच काफी देर तक विवाद चला रहा। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस नई सड़क का डामरीकरण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments