महावृक्षारोपण अभियान के तहत एसपी राजनेष सिंह नें तोरवा थाने में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ किया पौधारोपण।

एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के तहत देशभर में सितम्बर माह तक अस्सी करोड़ और मार्च दो हजार पच्चीस तक एक सौ चालीस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में तीन करोड़ पच्यासी लाख पौधों का रोपण किया जाएगा, 11 जुलाई महावृक्षारोपण अभियान के तहत एसपी नें तोरवा थाने में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ पौधरोपण किया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील लोगों से की है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश सहित जिले में भी वृहद पौधरोपण किया जा रहा है। इसके तहत 11 जुलाई को महावृक्षारोपण अभियान को लेकर तोरवा थाने मे पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया. यहाँ स्कूली बच्चो और थाना स्टॉफ नें एसपी रजनेश सिंह का स्वागत किया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कुमार कश्यप, आईपीएस पूजा कुमार सहित अधिकारियो नें एसपी के साथ पौधरोपण किया. यहां करीब 70 पौधे रोपे गए.सभी पौधे फलदार और छायादार है.

तोरवा क्षेत्र के रहने वाले सौरभ चाटर्जी नें भी अपना विवाह कार्यक्रम से समय निकालकर, अपनी बहन के साथ पौधरोपण किया और इस महाभियान का हिस्सा बने. इस दौरान एसपी नें तोरवा थाना के प्रांगण मे बने किशोर न्याय से जुड़े मामले के लिए बने नवीन भवन का निरिक्षण किया. वही एसपी मे थाना प्रांगण मे हुई साफ सफाई के लिए थाने दार राहुल तिवारी की पीठ थपथपाई. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या मे स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles