महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की पहल, 15 दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

बिलासपुर। महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स ने एक नई पहल की है। क्लब की ओर से कृति बुटीक में 15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की जा रही है। इस कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को सिलाई और कढ़ाई से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे इस कला में दक्ष होकर भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।प्रशिक्षण कार्यशाला पूरी होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

साथ ही प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को कृति बुटीक में नौकरी का अवसर भी दिया जाएगा। इससे उन्हें प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जुड़ने का मौका मिल सकेगा।रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स की इस पहल का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है।

क्लब का मानना है कि कौशल विकास के जरिए महिलाएं अपनी अलग पहचान बना सकती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत होकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles