मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप 20 साल पुरानी घटना की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने गैंगरेप किया था।पीड़िता के पिता ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि करीब 20 साल पहले, वर्ष 2004 में उनकी बेटी के साथ उन्ही के तीन रिश्तेदारों ने मिलकर दुष्कर्म किया था।शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना के समय उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और किसी कारणवश यह बात सामने नहीं आ सकी।अब जब उसे कुछ जानकारी हुई तो उसने अपने पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles