मालगाड़ी से टकराकर बे पटरी हुई हावड़ा मुम्बई मेल, तीन यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल।

झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3 बजकर 43 मिनट पर मुंबई-हावड़ा मेल 12810 की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी। मुंबई-हावड़ा मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के कोच से टकराई और डिरेल हो गई। ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य मे जुट गई है।हादसा के बाद इस मार्ग में रेल यातायात ठप हो गया है। रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। हादसा में एसईसीआर बिलासपुर के कितने यात्री घायल है इसकी पुष्टि नहीं कि गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 9201979588 एवं 9752088444 हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा जोन के हावड़ा मुंबई खण्ड के सभी स्टेशन में हेल्प डेस्क खोला गया है।दुर्घटना के कारण यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही वही कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles