बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्पोट्र्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है, लेकिन उद्घाटन के इंतजार में खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल रहा है। मस्टीपरपज स्कूल में 22 करोड़ की लागत से मिनी स्टेशियम का निर्माण पूरा होने के बाद ठेकेदार ने इसे 4 महीने पहले स्मार्ट सिटी को हैंडओवर भी कर दिया है, इसके बाद भी यहां ताला लटका है।




बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक मल्टीपरपज स्कूल पैदान को मिनी स्टेडियम और ट्रेनिंग हॉल के रूप विकसित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बड़े समारोह में बड़े नेताओं के बीच इसका लोकार्पण होगा। इसी तरह संजय तरण पुष्कर में 14 करोड़ में बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम पूरा हो गया है लेकिन अभी तक उद्घाटन कब होगा तय नहीं है। जीडीसी कालेज में बने पिंक स्टेडियम की सौगत जरूर मिल गई है लेकिन वह सिर्फ बालिकाओं के लिए ही है। ऐसे में खिलाड़ियों को दो बड़े खेल मैदानों के शुरू होने का इंतजार है।





