मीटर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से की जा रही अवैध वसूली, बिल में है कई अनगिनत समस्याएं उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला

जिले के बेलगहना क्षेत्र मे मीटर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली की खबर सामने आई है, कुछ उपभोक्ताओं को बिल की राशि जमा न करने पर बिजली काटने की धमकी दी जा रही है। मृतकों और कई सालो से गांव में न रहने वाले लोगों के नाम पर भी बिजली बिल भेजे गए हैं। पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। करवा के ग्रामीणों का आरोप है कि बीते महीनों से चल रहे स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य के दौरान बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारी मीटर और केबल के नाम पर प्रति 3500 से 4000 रुपये नकद वसूल रहे हैं, वो भी बिना रसीद के। ग्रामीणों का कहना है कि यह वसूली पूरी तरह नियमों के खिलाफ है, लेकिन विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया गया और बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी गई। गांव में ऐसे लोगों के नाम पर बिजली बिल सामने आए, जो वर्षों पहले गांव छोड़ चुके हैं या फिर वे इस दुनिया से रुखसत हो चुके है।

कई परिवारों को मृत परिजनों के नाम पर वर्षों पुराने बिजली बिल थमा दिए गए और जबरन भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीण मानसिक तनाव मे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह रसीद या जवाब मांगने बिजली कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें टालमटोल के सिवा कुछ नहीं मिला। कभी अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए, तो कभी काम का बहाना बनाकर सवालों से बचते रहे। पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियो को सामूहिक शिकायत सौंपी है. बदले मे आश्वासन दिया है कि गांव मे जल्दी सर्वे कराया जाएगा इसके बाद ठोस कदम उठाए जाएंगे। उम्मीद है कि विभागीय आश्वासन जमीन पर कार्रवाई में बदलेगी या फिर ग्राम करवा मे यूं ही अवैध वसूली और गलत बिलिंग का खेल चलता रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles