Homeहमर बिलासपुरमुंगेली नगर पालिका के सफाई कर्मचारी प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के बीच...

मुंगेली नगर पालिका के सफाई कर्मचारी प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के बीच बिना वेतन के काम करने को मजबूर।

मुंगेली नगर पालिका का वास्ता हमेशा विवादों से रहा है। भ्रष्टाचार का आरोप नगर पालिका के अधिकारियों पर हमेशा लगता रहा है। वहीं मुंगेली नगर पालिका अपने सफाई कर्मियों को वेतन नही देने और सुरक्षा के कोई उपाय नही करने को लेकर भी बहुत बदनाम है।

नगर पालिका के ये छोटे कर्मचारी सुबह शाम स्वयं नाली में उतरकर शहर के नालियों की सफाई करते है। वहीं महिला कर्मचारी सड़को में झाड़ू लगाकर सफाई करती हैं, ताकि गंदगी की वजह से कोई संक्रामक रोग न पनपे। लोग स्वच्छ वातावरण में रहें इसके लिए ये सफाई कर्मी सुबह से ही शहर की सफाई शुरू कर देते हैं। लेकिन इन कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय का सुध लेने वाला कोई नही है।

लोगों को साफ सुथरा वातावरण मिले इसके लिए चाहे महिला सफाई कर्मी हो या पुरुष, सुबह से ही अपने सफाई कार्य की शुरुआत कर देते हैं। गंदे नाली में बिना जूता, बिना ग्लब्ज और बिना मास्क के अपने जीवन को दांव में लगाकर शहर की सफाई कर रहे हैं। इन्हें गंदे नाली साफ करते हुए संक्रमण भी हो सकता है एल। जिसके लिए नगर पालिका को सुरक्षा के तौर पर इन सफाई कर्मियों के लिए लांग शू, हाँथ में ग्लब्ज और सिर में टोपी तथा मुंह को ढकने के लिए मास्क की व्यवस्था करनी चाहिए। जो मुंगेली नगर पालिका में नही किया जाता। वहीं इन सफाई कर्मियों को 3 माह से वेतन नही मिला है और त्यौहार सर पर हैं, जिसके चलते इनको घर चलाना मुश्किल हो रहा है। तो वही स्कूली बच्चों की फीस, पुस्तक, किराना सामान तथा कभी बीमार हुए तो इलाज के लिए पैसे की समस्या भारी पड़ रही है।

मुंगेली नगरीय प्रशासन मंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का गृह नगर है। बावजूद इसके मुंगेली नगर पालिका की समस्या लोगों के लिए समझ से परे है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में हर वर्ग की समस्याओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। अगर इन सफाई कर्मियों को वेतन नही मिला है या सुरक्षा के कोई भी इंतिजाम नही है तो नगर पालिका की ओर से मांग किए जाने पर प्रदेश सरकार इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लेगी और मांग को जल्द प्राथमिक के आधार पर पूरा किया जाएगा।

अब देखना होगा कि इन सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान कितने दिनों में पूरा हो पाता है। आपको बता दे की मुंगेली में नगर पालिका की जिम्मेदारी कांग्रेस के पास है, जिनकी कार्यशैली से आम जनता ही नहीं कर्मचारी भी परेशान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments