Homeहमर बिलासपुरपूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोहतरा में "एक...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोहतरा में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में शामिल होकर लगाए 2100 पौधे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोहतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम की समस्त महतारी बहनों के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 2100 पौधे लगाए गए, साथ ही ग्राम पंचायत में महतारी दीदी एवं स्वच्छता कार्यकर्ता बहनों को साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।इस दौरान क्षेत्र में 2 करोड़ रु के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिसमें जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कोटिया में 94 लाख ग्राम मोहतरा मे 35 लाख, ग्राम पंचायत भवन 19 लाख, आगनबाड़ी भवन 8 लाख एवं अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के अंत में छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री कौशिक ने कहा कि महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस मौके पर माताओं- बहनों ने मिलकर विधानसभा बिल्हा के पूरे क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया।इसी के साथ श्री कौशिक बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरगाँव नगर पंचायत द्वारा आयोजित ज़नसमस्या निवारण शिविर मे शामिल हुए। वार्ड से आए हुए महिलाओ के पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया गया एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments