मुख्यमंत्री ने ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म को किया टैक्स फ्री गुरु बालकदास के शौर्य और सतनामी संदेश को बढ़ावा देने की पहल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल स्थित सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालकदास देखी और इसे राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है, जिसमें गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने समाज को संगठित करने, शिक्षा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री साय ने बताया कि टैक्स फ्री करने का उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों तक इस प्रेरणादायी कहानी को पहुंचाना और छत्तीसगढ़ के वीर स्वतंत्रता सेनानियों तथा संत-महात्माओं के योगदान को उजागर करना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना की और राज्य में फिल्म सिटी के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को और अवसर मिलने की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles