मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म-1 पर ठहराव शुरू बुजुर्गों व दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, स्टेशन परिसर में बढ़ेगी रौनक

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन, मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस का अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ठहराव सुनिश्चित कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और भारी सामान लेकर सफर करने वालों को राहत मिलेगी।रेलवे मंडल के वरिष्ठ डीसीएम अनुराग कुमार सिंह के प्रयासों से पहले चरण में चार प्रमुख ट्रेनों—गीतांजलि एक्सप्रेस, पोरबंदर-शालीमार, ओखा-शालीमार और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस—का ठहराव प्लेटफॉर्म 1 पर किया गया था। अब इस सूची में मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस भी शामिल हो गई है।रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी कि बुधवार से इन सभी ट्रेनों का प्लेटफॉर्म-1 पर ठहराव प्रारंभ हो गया है और शनिवार से मेल एक्सप्रेस भी यहीं रुकेगी। इससे स्टेशन परिसर के इस हिस्से में न केवल यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।इस बदलाव से बिलासपुर स्टेशन पर यात्रा करना पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो गया है। प्लेटफॉर्म-1 की सीधी एंट्री होने से अब यात्रियों को अन्य प्लेटफॉर्म तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और स्टेशन विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles