मुहर्रम में ढोल ताशे का विरोध कर सोशल मीडिया में पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही के बाद मुस्लिम समुदाय ने तारबाहर थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में थाना तारबाहर पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझाइश के लिए रक्षित केंद्र से बल मंगवाना पड़ा। हालांकि बाद में एएसपी, सीएसपी सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।



बीते दिन मुहर्रम की चार तारिक को सवारी स्थापित से पहले पिटारा निकलने के कुछ समय पहले तारबाहर के कुछ लोगों द्वारा यह बताया जा रहा था कि मुहर्रम में ढोल तासे नही बजाने चाहिए। ये इस्लाम के खिलाफ है, कुछ ने तो शोशल मीडिया में पोस्ट तक कर डाली। हालांकि इसकी शिकायत मिलते ही तारबाहर पुलिस ने ऐसी हरकत करने वालों को गिरफ्तार भी किया लेकिन कुछ देर बाद ही ढोल तासे नहीं बजाने जैसे दुष्प्रचार करने वालों के स्पोर्ट में तारबाहर से मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग पहुंच गए और हंगामा करने लगे।हालांकि काफी जद्दोजहद बाद मामला शांत हो पाया।



इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि ऐसा करने के पीछे हुड़दंगियों का हाथ है। जो धर्म विशेष से जुड़े सोशल मीडिया में टिप्पणी कर माहौल खराब करते है। वहीं यह पूरा मामला भी थाना तारबाहर क्षेत्र के तारबाहर बस्ती से उजागर हुआ है। इसलिए एसपी के निर्देश पर एएसपी, सीएसपी और तारबाहर पुलिस सवारियों के गस्त स्थलों के साथ खासकर तारबाहर में मुहर्रम की 5,7,9 और 10 तारिक तक विशेष पेट्रोलिंग, सुरक्षा के लिए जवान तैनात करने के साथ इसकी मोनिटरिंग भी खुद पुलिस के अधिकारी करेंगे। सीएसपी ने कहा कि अगर कोई शांत फिजा में अशांति फैलाने का प्रयास करेगा, चाहे वो कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।




