गौ रक्षा के लिए महायज्ञ किया जा रहा है। इसमें भक्तों के साथ पंडितों द्वारा प्रतिदिन कुंड में आहूतियां डाली जा रही हैं। साथ ही लोगों को गौ रक्षा के बारे में बताया जा रहा है। गौ कथा के साथ-साथ संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जा रही है। महायज्ञ 13 जुलाई तक चलेगा। सीपत रोड के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित यज्ञ और संगीतमय भागवत में शामिल होने बड़ी संख्या में दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय गौ वंश सेवक संघ द्वारा 108 कुंडीय कामधेनु, लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ साइंस कॉलेज मैदान में चल रहा है।

यज्ञ संरक्षक जूना अखाड़ा के महंत स्वामी ब्राह्मानंद गिरी महाराज हैं। यज्ञ संरक्षक जूना अखाड़ा के महंत स्वामी ब्राह्मानंद गिरी महाराज गौ रक्षा के उद्देश्य से भारत भ्रमण कर रहे हैं और लोगों में गौमाता की रक्षा के प्रति जागरूकता भी ला रहे हैं। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने बड़ा महायज्ञ किया जा रहा है, इसमें प्रतिदिन यज्ञ के बाद शाम को संगीतमय भागवत कथा सुनाई जाती हैं।


