Homeहमर बिलासपुरमोटर पंप और बैटरी चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार,बेलगहना पुलिस ने ₹1.40...

मोटर पंप और बैटरी चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार,बेलगहना पुलिस ने ₹1.40 लाख का माल बरामद किया…

बिलासपुर :- चौकी बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर पंप और बैटरी चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.40 लाख कीमत का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष निषाद निवासी बनाबेल, उजियार अगरिया निवासी कुपाबंधा और बिहारी लाल प्रजापति निवासी पंडारापथरा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 5 मोटर पंप, 2 बैटरी, चोरी की एक मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।पुलिस के अनुसार 29 मई को दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान संदेही सुभाष निषाद से पूछताछ में चोरी की वारदात कबूलने पर उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया। तीनों ने मिलकर ग्राम कूपाबंधा, दारसागर, बनाबेल, छतौना और नवाडीह से पंप और बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। बरामद सामान में सबमर्सिबल पंप, मोनोब्लॉक पंप, लूबी कंपनी का पंप और एमरान कंपनी की बैटरी शामिल है। आरोपियों पर BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments