Homeहमर बिलासपुरअपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने किया जशपुर सिटी कोतवाली का निरीक्षण...

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने किया जशपुर सिटी कोतवाली का निरीक्षण ,डिजिटल कार्य व नवीन कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा, कार्यप्रणाली को सराहा…

जशपुर :- अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग मनोज पिंगुआ ने जशपुर प्रवास के दौरान सिटी कोतवाली का निरीक्षण कर डिजिटल कार्यों और नवीन कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-समन तामिली की स्थिति देखी और समाधान, कर्मयोगी एवं ऐप के प्रचार-प्रसार और अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए।निरीक्षण में श्री पिंगुआ ने थाने की कार्यप्रणाली को संतोषजनक पाते हुए संसाधनों के सही उपयोग और सुव्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण की सराहना की। उन्होंने बताया कि ये ऐप नागरिकों को घर बैठे एफआईआर की प्रगति रिपोर्ट, गुम इंसान और अज्ञात शव की जानकारी, ऑनलाइन शिकायत और किरायेदार सत्यापन जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments