मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी ,तखतपुर अस्पताल की लचर व्यवस्था पर बवाल…

बिलासपुर:- तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बिजली गुल होने के कारण डॉक्टर को गर्भवती महिला की डिलीवरी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करानी पड़ी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों में गुस्सा साफ झलक रहा है।डिलीवरी के दौरान अचानक बिजली चली गई। हालात ऐसे बिगड़े कि नर्स को परिजनों से मोबाइल लेकर उसका टॉर्च जलाना पड़ा। इसी रोशनी में डॉक्टर ने ऑपरेशन कर महिला का सफल प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है।अस्पताल में न तो जनरेटर की व्यवस्था है और न ही कोई वैकल्पिक सुविधा। नर्सों का कहना है कि कई बार उन्हें मोमबत्ती की रोशनी में भी काम करना पड़ता है। बिजली कटौती की शिकायतें बार-बार करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष फिरोज दिवाकर ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो बसपा बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं, बीएमओ डॉ. उमेश साहू ने बताया कि तकनीकी खराबी से बिजली सप्लाई बाधित रही और इन्वर्टर भी फेल हो गया, बावजूद इसके डॉक्टरों ने साहस दिखाकर महिला और बच्चे को सुरक्षित बचाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles