यदुनंदन नगर स्थित मांस मछली बाजार के वेस्टेज से आसपास के इलाके में फैली बदबू, रहवासी परेशान।

बिलासपुर के यदुनंदन नगर में नगर निगम के द्वारा मांस मछली बेचने वाले व्यापारियों को जो जगह दी गई है। हफ्ते भर वह उसी जगह में अपना व्यापार करते हैं। मांस मछली काटने पर जो वेस्टेज निकलता है। उसे नाले में ही फेंक दिया जाता है। जिसकी वजह से आसपास के इलाके में दिनभर बदबू फैली रहती है। लोगों का सांस लेना भी मुश्किल सा नजर आता है। जिस कारण हैजा और महामारी की स्थिति बन जाती है। नाले में गंदगी फेकने की वजह से नाले का पानी भी दूषित होता है और आसपास की इलाके में मच्छर और बदबू भर जाते हैं. कई बार मांस मछली बेचने वाले व्यापारियों को चेतावनी भी दी गई।

लेकिन उनका कहना है कि वेस्टेज फेकने के लिए नगर निगम द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। आसपास के निवासियों ने बताया कि जोन कमिश्नर यहां आते हैं लेकिन पता नहीं क्यों उन्हें हमारी यह समस्या नजर ही नहीं आती है। आकर बस वे खाना पूर्ति कर चले जाते हैं। नगर निगम को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए और मांस मछली बेचने वाले व्यापारियों के लिए डस्टबिन या तो कोई ऐसी सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए, जिससे इस बदबू और बीमारी से यहां के आसपास के लोग बच सके। क्षेत्र में लगभग 1000 से 1500 लोग सब्जी खरीदने इसी रास्ते से होकर आते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इस विषय पर गंभीरता दिखाई जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles