Homeहमर बिलासपुरयुवकों से मारपीट करके सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करने वाला आदतन...

युवकों से मारपीट करके सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करने वाला आदतन बदमाश दिलीप बंजारे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार।

अपनी रंगधारी दिखाने के लिए आदतन अपराधी दिलीप बंजारे ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इंस्टाग्राम में अपनी आईडी से वायरल किए गए वीडियो में दिलीप बंजारे दो युवकों को डरा-धमकाते हुए रॉड से मारपीट करता दिख रहा है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ आरोपी ने उसे डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले यह फुटेज पुलिस के हाथ लग गयी। सिविल लाइन पुलिस, जब आरोपी को पकड़ने मिनी बस्ती पहुंची तो उसके पास से धारदार हथियार मिला। आरोपी दिलीप के खिलाफ दो दर्जन से अधिक विभिन्न मामले थानों में दर्ज है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत् आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments