तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार शराब भट्टी के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार एक चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

व्यापार विहार शराब भट्टी तिराहा के पास राह चलते लोगों को डराने धमकाने की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने तिफरा निवासी आदित्य दुबे को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गोपाल सतपति ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायत मिलते ही तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी को व्यापार विहार महिमा कंपलेक्स के पास रवाना किया गया।जहां आरोपी आदित्य दुबे को घेराबंदी कर धर दबोच गया और उसके कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ तार बाहर पुलिस ने 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

आर्म्स एक्ट के मामले में जिस आरोपी आदित्य दुबे को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसके खिलाफ जब विवेचना शुरू की गयी, तब तारबाहर पुलिस को पता चला कि आरोपी आदित्य दुबे के खिलाफ थाना सिरगिट्टी में भी पूर्व में चोरी के अपराध दर्ज है।इस तरह ये आदतन अपराधी भी है।फिलहाल आरोपी के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।


