योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन के लिए तैयारी जोरों पर, 21 अप्रैल को बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में करेंगे बिलासपुर लोकसभा चुनाव सभा को संबोधित।

भाजपा अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए फायर ब्रांड माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 21 अप्रैल को बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में आ रहे हैं। योगी बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है, बहतराई खेल स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में योगी जी का कार्यक्रम होगा, इसमें तीस हाजर दर्शकों की व्यवस्था की जा रही है, स्टेडियम के अन्दर बीस हजार दर्शक बैठ सकेंगे और बाकी दर्शकों के लिए बाहर मैदान में एलईडी लगाई जाएगी जिसके जरिए लोग योगी जी को देख और सुन पाएंगे। योगी जी एसईसीएल हेलीपैड में पौने तीन बजे उतरेंगे।

सड़क मार्ग से तीन बजे स्टेडियम पहुचेंगे, जहाँ चालीस मिनेट ठहरेंगे, इस दौरान योगी जी का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया जाएगा, बुलडोजर वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध योगी जी पर तीस जेसीबी से फूल बरसाए जाएंगे जो देखने लायक होगा।

भारतीय संस्कृति से जुड़े अलग-अलग नर्तक दल भी अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। वाहन पार्किंग, वीआई पी प्रवेश, मीडिया बैठक समेत तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रवक्ता ने ज़ी न्यूज़ संवाददाता से विशेष बातचीत में बताया कि बिलासपुर के लिए यह सौभाग्य की बात है की आमने-सामने प्रखर वक्ता और ओजस्वी मुख्यमंत्री को सुनने का मौका मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles