हेमू नगर में शीतला अष्टमी की तैयारियां जोरों पर, तीन दिवसीय आयोजन…

बिलासपुर शीतला अष्टमी का पर्व 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। हेमू नगर में इस पर्व को विशेष भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाने की परंपरा पिछले 8 वर्षों से चली आ रही है। हेमू नगर कल्याण समिति द्वारा इस अवसर पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, कीर्तन, भजन संध्या और भोग अर्पण जैसी विभिन्न गतिविधियां होंगी। हेमू नगर कल्याण समिति द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 22 मार्च की सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक क्रियाकलाप किए जाएंगे, पहला दिन मां शीतला को ठंडे पकवान का भोग लगाया जाएगा। दिनभर श्रद्धालु खीर, पूड़ी, चावल, दही, बर्फी और अन्य ठंडे पकवानों से माता को अर्पण करेंगे। यह परंपरा शीतला माता की कृपा पाने और घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए निभाई जाती है। इसके बाद हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा,भजन संध्या में श्रद्धालु मां शीतला के भजनों पर झूमते और भक्तिरस में डूबते नजर आएंगे। यह आयोजन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। हेमू नगर कल्याण समिति के सदस्यों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। पिछले 8 वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शीतला की पूजा-अर्चना करने आते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य पूरी निष्ठा से तैयारियों में जुटे हुए हैं। हेमू नगर कल्याण समिति ने श्रद्धालुओं से इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles