रतनपुर सड़क हादसे में लगभग 25 लोग हुए घायल, गंभीर अवस्था में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

मालवाहक पिकअप में सवारियों को भरने की चलते सड़क हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने का एक और मामला सामने आया है। आपको याद होगा कि हाल ही में कवर्धा में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। रविवार को मरही माता देवी दर्शन के लिए जा रहे तीर्थ यात्री सड़क हादसे का शिकार हो गए। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम किया में रहने वाले छोटा हाथी क्रमांक सीजी 10 बीपी 2499 में करीब 30 लोग सवार होकर रविवार सुबह मरही माता दर्शन के लिए जा रहे थे।

कंचनपुर रानी वैछाली मोड़ के पास ट्रक ने क्रमांक सीजी 15 DY 8312 ने पिकअप को ठोकर मार दी, जिससे छोटा हाथी पलट गई और उसमे सवार करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें 9 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल है। 25 घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से 9 को बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए इसी तरह के हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी इसके बाद एक बार फिर से माल वाहक गाड़ियों में सवारी भरने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles