रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के परिजनों से लगवाया गया पोछा, वीडियो हुआ वायरल ,,स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था किस कदर लाचार है यह इस वायरल वीडियो से समझा जा सकता है दरअसल रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र की तानाशाही का आलम नजर आ रहा है।जहां स्वास्थ केंद्र में ईलाज कराने आए मरीजों के परिजनों से झाड़ू पोछा कराया जा रहा है ।बताया जा रहा है कि मरीज के परिजन के द्वारा फर्श पर पोछा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही हड़कप मच गई।वायरल वीडियो में मरीज की महिला अटेंडर पोछा लगाते हुए दिख रही है।

इसके बावजूद मरीज के अटेंडर से पोछा लगवाना मैं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी जरा भी संकोच नहीं करते इस वीडियो को वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में जांच के आदेश दे दिए हैं देखा जा रहा है पिछले कुछ समय से रतनपुर क्षेत्र में इस तरह की समस्याएं तेजी से फैल रही हैं । जिससे यहां इलाज करने आने वाले लोगों को भारी समस्या होती है अब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस दिशा में ध्यान केंद्रित करने के बाद उम्मीद है कि आने वाले समय में रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त होगी और यहां इलाज करने आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles