राजधानी में एक्सीडेंट ,युवती की हुई मौत,पकड़ा गया ट्रक मार्ग किया गया कायम,जांच की शुरू

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवती को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम किया। फरार ट्रक चालक को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस दुखद घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है।जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया, जिसे हटाकर पुलिस रास्ता बहाल करने में जुटी हुई है। और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles