एमसीबी से एक नाबालिक लड़की का किडनैपिंग कर बिलासपुर में लाकर रखने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इसी मामले को लेकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस बिलासपुर पहुंची। यह पूरी घटना थाना सिरगिट्टी के सीता विहार क्षेत्र की है। जहां एमसीबी थाना के पोड़ी निवासी कृष्ण भांडु एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर कोरिया से बिलासपुर लाकर सीता विहार में मोहन राव के मकान में किराए में रह रहा था। हालांकि पूर्व में एमसीबी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ऐसे में इस मामले की पुलिसिया कार्यवाही शेष थी जिसके मुआयना एवं जायजा के लिए एमसीबी पुलिस नाबालिग पीड़ित किशोरी एवं उसके पिता के साथ घटनास्थल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सीता विहार पहुंची। बताया तो यह भी जा रहा है कि पकड़ा गया किडनैपर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित चलने वाले राजश्री फैक्ट्री में ही काम करता था। याद हो इसके पूर्व थाना सिरगिट्टी पुलिस के हत्थे चढ़े चार लुटेरे भी राजश्री फैक्ट्री में ही काम किया करते थे।


बता दे की सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित राजश्री फैक्ट्री में जितने भी काम करने वाले हैं सभी बाहरी व्यक्ति ही हैं जिस तरह से दो मामले में लुटेरे और किडनैपर भी पकड़े गए हैं वह भी राजश्री फैक्ट्री में ही काम किया करते थे।कुल मिलाकर इससे यही प्रतीत होता है कि राजश्री फैक्ट्री के संचालन करता के द्वारा बाहरी एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बगैर जांच पड़ताल के ही उन्हें काम पर रख लिया जाता है जबकि इसकी जानकारी भी संबंधित सिरगिट्टी पुलिस को है। फिर भी वह राजश्री फैक्ट्री पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं करती। इससे यही प्रतीत होता है कि राजश्री फैक्ट्री को किसी ना किसी का संरक्षण प्राप्त है।




