राज्योत्सव में पावर कंपनी का आकर्षक स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र स्मार्ट मीटरिंग और सूर्यघर योजना से जनता को दी जा रही जानकारी

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और क्रेडा द्वारा लगाया गया संयुक्त स्टॉल दर्शकों का केंद्र बिंदु बना हुआ है। स्टॉल में राज्य के बिजली क्षेत्र की 25 वर्षों की विकास यात्रा, तकनीकी नवाचार और उपभोक्ता हित की योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है।यहां प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटरिंग योजना को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।

अधिकारी नागरिकों को योजनाओं के लाभ और बिजली सेवाओं के सुधार की जानकारी दे रहे हैं। कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने कहा कि छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनियाँ 25 वर्षों से हर घर में उजाला पहुँचाने के संकल्प पर कार्यरत हैं और राज्योत्सव में लगी प्रदर्शनी जनता को जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने का उत्कृष्ट माध्यम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles