रामा मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल क्लब में देर रात तक थी महफिल गुलज़ार, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपकरणों को किया जप्त।

नियम कायदों को ताक पर रखकर रामा मैग्नेटो मॉल में स्थित भूगोल क्लब में देर रात डीजे का शोर जारी था। लगातार म्यूज़िक से हो रहे शोर से आसपास के लोग परेशान हो गए, जिन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता चेकिंग के दौरान जब रात 1:20 पर रामा मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल क्लब में पहुंचे तो देखा कि यहां महफिल गुलज़ार है। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। बिलासपुर के अधिकांश क्लब में यही हाल होता है। नियम अनुसार क्लब को 12 बजे बंद हो जाना चाहिए, लेकिन बाहुबली मलिक नियम कायदों की परवाह कब करते हैं। बताया जा रहा है कि रामा मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल बार एवं क्लब का संचालन संतोष पांडे द्वारा किया जा रहा है। शराब और तमाम तरह के नशे में धुत्त युवक युवतियां देर रात तक डीजे के शोर पर डांस फ्लोर पर थिरकते रहते हैं। फिर यही लोग आधी रात को नशे की हालत में सड़कों पर भटकते फिरते हैं, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। इन्हीं युवक युवतियों के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाए तो फिर सवाल पुलिस पर उठाए जाते हैं।

एडिशनल एसपी शहर उमेश कश्यप को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एक टीम भूगोल क्लब भेजी, जहां रात करीब 1:30 बजे भी शोर जारी था। पुलिस अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता, गौरव ठाकुर और प्रदीप आर्य की टीम ने मौके पर साउंड सिस्टम को बंद कराया और बार संचालक को समय का ध्यान रखने की हिदायत दी। भूगोल बार में कोलाहल अधिनियम की धारा 3, 5 और 15 का उल्लंघन होता पाए जाने पर दीपक निर्मलकर के खिलाफ कार्रवाई की गई और साउंड सिस्टम को जप्त किया गया। जाहिर है कि देर रात जब यहां डीजे की शोर पर युवा थिरक रहे थे तो फिर जाम भी छलक ही रहे होंगे। इसलिए केवल कोलाहल अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसीलिए कहा जा रहा है कि पुलिस ने यहां केवल खानापूर्ति की है।

जबकि नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर बार और क्लब का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए था। जानकार बताते हैं कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है। यहां रात करीब डेढ़ से 2:00 बजे तक बार गुलजार रहते है। छोटे-छोटे और भड़काऊ कपड़े में युवतियां देर रात तक युवकों के साथ डांस फ्लोर पर थिरकती है, यह सभी शराब, सिगरेट और अन्य नशे किए होते हैं, जिस कारण से आधी रात को युवतियां सड़क पर लड़खड़ाती नजर आती है। जिनके साथ इसी हालत में युवक भी होते हैं। इसे लेकर कई बार सवाल खड़े हुए लेकिन अब भी बिलासपुर के अधिकांश क्लब नियमों का पालन नहीं कर रहे। इस कारण कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

फिलहाल केवल कोलाहल अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही ही हुई है, इसलिए पुलिस को लगातार ऐसे क्लब पर निगाह रखनी होगी जहां नियमों का उल्लंघन हो रहा है। और उनके खिलाफ सत्य कार्रवाई भी होनी चाहिए आपको बता दे की यह वहीं चर्चित भूगोल बार है जहां कुछ साल पहले बार के बाउंसर द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ भी बदसलूकी की गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles