राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों ने भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना करते हुए मनाया और शोभायात्रा निकाली गई।

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपिस तिहू लोक उजागर, सब सुख लहै तुम्हारी शरना, तुम रक्षक काहू को डरना के बीज मंत्र मंगलवार को सुबह से रात तक गूंजते रहे। राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव भक्तों ने भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना करते हुए मनाया। चारों ओर जय बजरंग बली, जय हनुमान, राम सीता जानकी जय बोलो हनुमान की जैसे जयघोष भक्तों ने किए। व्रत करते हुए हनुमानजी से कृपा बनाए रखने की कामना की। इसके अलावा भव्य शोभायात्रा निकाल कर हनुमान जन्म का संदेश देते रहे।

शहर के प्रमुख क्षेत्रों से निकली झांकियों को देखकर लोग आनंदित हुए और शोभायात्रा में शामिल होकर शहर का भ्रमण किया। बाजे-गाजे के साथ हनुमान नाम की धुनि रमाते रहे। इसी तरह हर साल की तरह इस साल भी हनुमान जन्मोत्सव पर रेलवे परिक्षेत्र बुधवारी बाज़ार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से धर्म जागृति मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें हनुमान जी की विशाल झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

बुधवारी बाजार से निकली शोभायात्रा, रेलवे इंस्टिट्यूट, तोरवा गुरुनानक चौक, गांधी चौक, कोतवाली चौक, गोलबाजार होते हुए सत्यम चौक से अग्रसेन चौक उसके बाद तारबाहर होते हुए पुनः बुधवारी बाजार पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान पूरे रास्ते भक्त जयकारे लगाते नजर आए। राम की धुन में ढोल ताशे, छत्तीसगढ़ी लोक कला, रावत नाच और संस्कृति की छंटा बिखरी।इसे देखने बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पहुंचे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles