रावतपुरा सरकार भक्त मंडल के द्वारा गुरु पूर्णिमा पर जेल रोड के पास स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन का किया गया आयोजन।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने आराध्य गुरुओं को याद किया गया, जेल रोड के पास स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में श्री रावतपुरा सरकार के चरण पादुका की पूजा अर्चना की गई और अपने गुरु से आशीर्वाद लिया गया। यहां सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भजन कीर्तन का दौर सुबह से चलता रहा, शाम को चरण पादुका का अभिषेक कर प्रसाद वितरण किया गया।

रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर में जगह-जगह आयोजन हुए। जहां गुरु और अपने आराध्य देवताओ का पूजन किया गया और आशीर्वाद लिया गया। इसी क्रम में बिलासपुर जेल रोड के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में रावतपुरा सरकार भक्त मंडल के द्वारा भव्य भक्ति पूर्ण आयोजन किया गया। रावतपुरा सरकार के अनुयाईयों ने मिलकर सुबह से भजन कीर्तन, हनुमान चालीस,सुंदरकांड का पाठ किया। शाम तक भजन कीर्तन में भक्त डुबे रहे।

हर साल की भांति इस बार भी जेल रोड के हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन किया गया, यहां रावतपुरा सरकार के अनुयाई सुबह से ही विभिन्न आयोजन कर अपने गुरु का स्मरण करते रहे। हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड हनुमान चालीसा के बाद रावतपुरा सरकार के चरण पादुका की पूजा कर दुग्धाभिषेक किया गया। आयोजको ने बताया कि रावतपुरा सरकार के अनुयायियों भक्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, इस बार पहले की तुलना में भव्य आयोजन हुआ है और अपने गुरु के प्रति आस्था प्रकट करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का पर्व गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न संस्थाओं में श्रद्धा पूर्वक आयोजन किये। रावतपुरा सरकार मित्र मंडल के द्वारा हर वर्ष यहां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संगीतमय आयोजन किए जाते हैं। सुबह से ही पूजा पाठ कर दोपहर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया, उसके बाद आरती कर रावतपुरा सरकार के चरण पादुका की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया. प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन, हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles