
बिलासपुर जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभा कक्ष में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन ने दुकानदारों से पूछताछ की।सूचना मिली थी कि कुछ दुकानदार अतिरिक्त और अवैध रूप से राशन कार्ड बनवाकर दुकानों का संचालन कर रहे हैं। इसी संदर्भ में हितग्राहियों को भी बुलाया गया और उनसे बातचीत की गई।

राशन दुकानदार के जिला अध्यक्ष रवि कुमार परियानी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग के पूछताछ के दौरान जिला प्रशासन को दुकानदारों और हितग्राहियों से संतुलित एवं संतोषजनक जवाब मिले। मौके पर हितग्राहियों के दस्तावेजों की जांच की गई और एपीएल–बीपीएल कार्ड संबंधी जानकारी भी सत्यापित की गई।करीब 45 लोगों की सूची की जांच की गई, जिसमें अधिकांश के दस्तावेज सही पाए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पात्रता देखने के बाद ही राशन कार्ड बनाए गए हैं और फिलहाल किसी बड़े अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है।


