राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी अंबिकापुर, जनजातीय गौरव दिवस समापन कार्यक्रम में होंगी शामिल, भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा– जनजाति विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

अंबिकापुर में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के समापन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे संभाग में उत्साह का माहौल है। बिरसा मुंडा जयंती से शुरू हुए इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को बिलासपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवीलाल ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

प्रवक्ता ठाकुर ने बताया कि भाजपा ने पिछले 17 वर्षों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं को जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकारों ने ही किया है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा की सरकार पुनः बनने के बाद पार्टी ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए प्रदेश को एक आदिवासी मुख्यमंत्री दिया, जो स्वयं जनजातीय समाज की आकांक्षाओं और समस्याओं से अवगत हैं। ठाकुर के अनुसार भाजपा की नीति स्पष्ट है कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग सिर्फ योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि राज्य के विकास के मूल आधार हैं।प्रेस वार्ता में उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति के आगमन से जनजातीय गौरव दिवस का महत्व और बढ़ेगा तथा आदिवासी समाज को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles