राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बिलासपुर, टीम मानवता द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 40 से 50 यूनिट ब्लड लोगों ने डोनेट किया है। इस रक्तदान शिविर में शहर के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। टीम मानवता के प्रिंस वर्मा ने बताया कि जो यहां पर रक्तदान किया जाता है। हम रक्तदाता से यह वादा करते हैं। भारत के हर कोने में यदि आपके परिवार या मित्रों को रक्त की आवश्यकता है। तो बिना दाता के ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत सारे ऐसे लोग जो अपनी जान पहचान वालों के लिए ब्लड की तलाश करते हैं। लेकिन उन्हें मिल नहीं पाता । हमारे द्वारा कोशिश यह रहती है कि हम ऐसे लोग तक ब्लड पहुंच सके। ताकि किसी की जान बच सके।





