राष्ट्रीय मतदाता दिवस व संविधान दिवस पर अमर अग्रवाल का संदेश लोकतंत्र को मजबूत करने मतदान और संविधान के सम्मान का आह्वान

राष्ट्रीय मतदाता दिवस और संविधान दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के कारण ही भारतीय लोकतंत्र आज पूरी दुनिया में एक मजबूत पहचान बना सका है।अमर अग्रवाल ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग अब तक मतदान से दूर रहे हैं, उन्हें भी आगे आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2003 के बाद से कई राज्यों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है। सही और शुद्ध मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है।संविधान दिवस के संदेश में अमर अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सशक्त संविधान मिला है। उन्होंने नागरिकों से संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा बनाए रखने तथा अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles