राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को मिला अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दिल्ली IAS एकेडमी में विद्यार्थियों को केंद्र में रखते हुए एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “युवाथान मैराथन” आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ लक्ष्य के प्रति सजग और प्रतिबद्ध बनाना रहा।

मैराथन के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन शिक्षा और सफलता की मजबूत नींव होते हैं।कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों से जुड़ी प्रक्रिया है।इस अवसर पर छात्रों को योग, ध्यान और एकाग्रता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्थिरता और अनुशासन उतना ही आवश्यक है, जितना अकादमिक ज्ञान।कार्यक्रम का समापन युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक और प्रेरणात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles