
मेक इन इंडिया विज़न के तहत भारत तेजी से वैश्विक रेलवे उपकरणों का निर्यातक बन रहा है। मेट्रो कोच, बोगियां, कोच, प्रणोदन प्रणालियां और लोकोमोटिव कई देशों को भेजे जा रहे हैं। बिहार के मढ़ौरा संयंत्र से अब तक 6 इंजन गिनी गणराज्य निर्यात हो चुके हैं और अफ्रीका के लिए करीब 150 इंजनों का ऑर्डर मिला है, जो भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।


