Homeहमर बिलासपुरसीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सास-साली पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सास-साली पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण

थाना सीपत पुलिस ने ग्राम डगनिया में सास और साली पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी संतोष कुमार घृतलहरे निवासी तिफरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी, मना करने पर उसने लोहे की हंसिया और मुक्कों से हमला कर दिया।हमले में पीड़िता यशोदा मिरी को सिर, हाथ, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, वहीं बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी कविता मिरी भी घायल हुई। घटना की रिपोर्ट पर थाना सीपत में मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments