रेलवे प्रशासन ने नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ा करने पर होने वाले विवाद को खत्म करने, वहां गाड़ी खड़ा करने वालों पर कार्यवाही के लिए नई एजेंसी तैनात करने का निर्णय लिया है। यह कंपनी तीन एवं चार पहिया वाहनों को मौके पर जैमर से लॉक कर सकेगी। और दो पहिया वाहनों को उठाकर ले जाएगी। उसके बाद उन सभी गाड़ियों को ₹500 जुर्माना देकर छुड़ाया जा सकता है। रेलवे स्टेशन के सामने नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाहनों पर कार्यवाही को लेकर लगातार विवाद की स्थिति देखी जाती है।



इस विवाद को दूर करने अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली दो सड़क पर नो पार्किंग का दायरा तय किया जा रहा है। नया दायरा सुलभ शौचालय की पीछे वाली सड़क से कुछ और दूर तक के हिस्से को जो नो पार्किंग जोन बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ साई मंदिर के सामने तक के दायरे को आगे बढ़ाया जा रहा है। नो पार्किंग जोन में खड़े किए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही के लिए जो नया ठेका दिया जाएगा। उसने वर्तमान में जो पार्किंग ठेका चला रहे हैं। उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। इनके लिए एजेंसी अलग ही होगी। नई एजेंसी होने से विवाद की स्थिति नहीं होगी।


