Homeहमर बिलासपुररेलवे परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर फर्जी नामों से कई बार दी...

रेलवे परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर फर्जी नामों से कई बार दी परीक्षा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर रेलवे भर्ती बोर्ड की तकनीशियन पदों की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिहार के मुंगेर निवासी युवक ने फर्जी पहचान के जरिए चार से पांच बार अलग-अलग नामों से परीक्षा दी। जब दस्तावेज़ सत्यापन के लिए वह बिलासपुर पहुंचा, तो उसकी असली पहचान उजागर हुई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत तोरवा थाना पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने फर्जी आईडी और नामों से कई बार परीक्षा देने की बात कबूल की

आरोपी की पहचान राजेश कुमार उर्फ अवनीश यादव के रूप में हुई है, जो मुंगेर का रहने वाला है।रेलवे की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा समेत कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।तोरवा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चूंकि मामला बिहार से जुड़ा है, इसलिए बिलासपुर पुलिस ने केस को शून्य एफआईआर के माध्यम से पटना स्थानांतरित कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments