
बिलासपुर। रेलवे भगिनी मंडल, जिसकी स्थापना वर्ष 1958 में की गई थी, का उद्देश्य महिलाओं में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाना है।

इस मंडल में लगभग 50 सक्रिय महिलाएँ सदस्य हैं, जो पूरे वर्ष विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को उत्साहपूर्वक मनाती हैं।

इस वर्ष भी मंडल द्वारा बसंत पंचमी, हल्दी-कुंकुम, शिवलिंग पूजन और पिकनिक जैसे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी अवसरों पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

विशेष रूप से शारदा उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की गई तथा भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंडल की महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए एकता और भक्ति का संदेश दिया।

समापन दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मंडल की अध्यक्षा कांचन पुलतामकर सचिव अर्चना मजूमदार एवं अन्य वरिष्ठ सदस्याओं ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेलवे भगिनी मंडल की महिलाएँ न केवल समाज में नारी शक्ति और संगठन का प्रतीक बन रही हैं, बल्कि अपने प्रयासों से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रसार का कार्य भी कर रही हैं। उनके उत्साह और एकता ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।




