रेलवे मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

भारतीय रेलवे में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” 2025 अभियान को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में “स्वच्छोत्सव” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंडल के स्टेशनों, कार्यालयों, रेल परिसरों, कार्यस्थलों और जल निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान मंडल के सभी विभागों के कार्यालयों, प्रतीक्षालयों, रनिंग रूम, वर्कशॉप, कोचिंग डिपो, गुड्स शेड, पेनल रूम, रिले रूम और पार्सल ऑफिस में गहन सफाई की गई।

अधिकारियों ने स्वयं निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति सुनिश्चित की।रेल पटरियों और प्लेटफार्मों पर प्लास्टिक कचरे का निष्पादन, घास की कटाई, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और शौचालयों की धुलाई कर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों और परिसरों में सड़कों, नालियों और बगीचों की सफाई कर व्यवस्थित माहौल बनाया गया।

अभियान में जल निकायों की सफाई और पेयजल की गुणवत्ता की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और संकल्प लिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles