Homeहमर बिलासपुररेलवे विभाग ने बिलासपुर और उसलापुर पार्किंग में अव्यवस्था होने पर लगाया...

रेलवे विभाग ने बिलासपुर और उसलापुर पार्किंग में अव्यवस्था होने पर लगाया जुर्माना।

रेलवे ने बिलासपुर के बाइक पार्किंग में अव्यवस्था पाने पर 50 हजार रुपये एवं उसलापुर पार्किंग में अवैध वसूली करने पर 25 हजार का जुर्माना किया है। इसकी जानकारी पत्र के जरिये बिलासपुर रेल मंडल की ओर से स्टैंड संचालकों को दी जा रही है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर केजीएन ग्रुप के द्वारा संचालित बाइक रेलवे स्टैंड में विभिन्न समस्याओं के साथ भारी अव्यवस्थाओं की सूचना रेलवे के अधिकारियों को मिल रही थी। जिसका निरीक्षण करने पर शिकायत सत्य पाया गया। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों ने यह भी पाया कि यहां बड़ी संख्या में लोगों की बाइक खड़ी होती है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सारे बाइक असुरक्षित है। क्योंकि यहां चारों तरफ गंदगी के साथ ही बाइक स्टैंड सूखे पत्तों से पटा हुआ है।

इसके चलते यहां आगजनी जैसी कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। इसलिए सुरक्षा में लापरवाही बरतने को लेकर रेलवे ने केजीएन ग्रुप पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। इसी तरह उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर संचालित होने वाले बाइक स्टैंड संचालक को भी रेलवे ने 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है। इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम ने बताया कि उसलापुर रेलवे स्टैंड के कर्मचारी के खिलाफ अवैध वसुली की शिकायत मिली है।इसलिए उसलापुर रेलवे स्टैंड के खिलाफ जुर्माना किया गया है।

गौरतलब है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास संचालित रेलवे स्टैंड के खिलाफ की गई कार्यवाही कोई नई या पहली नही है।बल्कि इसके पूर्व भी स्टैंड संचालक के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा चुकी। हालांकि उसलापुर स्टेशन के पास संचालित होने वाले रेलवे स्टैंड के खिलाफ रेलवे ने पहली दफा जुर्माने की कार्यवाही की है। फिलहाल रेलवे की टीम बाइक के साथ साथ कार स्टैंड के ऊपर भी विशेष निगाहे जमाई हुई है। इतना ही नही रेलवे के द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध तरीके से वाहनों के खड़ा होने पर उनपर कार्यवाही का जिम्मा रेलवे के सिविल डिफेंस टीम को दिया है। जो नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments