रेल प्रशासन ने बिना वाणिज्यिक लाइसेंस के चल रहे मल्टी फंक्शन परिसर के दुकानदारों को कराया खाली।

नोटिस के सप्ताह भर बाद आखिरकार रेल प्रशासन ने बिना वाणिज्यिक लाइसेंस के चल रहे मल्टी फंक्शन परिसर के दुकानदारों को परिसर से खाली करवा लिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन एवं परिपथन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक व्यवसाय के लिए रेलवे प्रशासन से वाणिज्यिक व्यवसाय लाइसेंस लिया जाना आवश्यक होता है। लेकिन रेलवे स्टेशन के पास इस मल्टी फंक्शन कॉम्प्लेक्स के लिए कोई भी वाणिज्यिक व्यवसाय का लाइसेंस वर्तमान में अस्तित्व में नहीं था। इसलिए सप्ताह भर पहले यहां के दुकानों में नोटिस चस्पा कर दुकानों को खाली करने दुकानदारों को हिदायत दिया गया था।

इस तरह सप्ताह भर बीतने के बावजूद दुकानदार दुकान खाली नही कर रहे थे जिन्हें दल बल के साथ खाली करवाया गया है। वहीं काम्प्लेक्स के चारो ओर नाला की तरह गड्ढा भी खोदकर छोड़ दिया गया है। जानकारी यह भी मिल रही है कि इस परिसर को जिसने ठेके पर लिया था उसने रेलवे को कई महीनो तक यहां दुकानों का किराया भी जमा नहीं किया था। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के पास रेलवे का लगभग 3 करोड रुपए से ज्यादा बकाया भी है। इसलिए संभावना यह भी जताई जा रही है कि रेलवे ने इस वजह से भी यहां परिसर के दुकानों को खाली करवाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles