रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एसईसीआर द्वारा “रेल मदद एप” चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत यात्रियों की ओर से रेलवे की मिली शिकायत पर रेलवे विभाग द्वारा निराकरण किया जाएगा।

रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एसईसीआर द्वारा रेल मदद एप चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत यात्रियों की ओर से रेलवे को एप के जरिये किये गए शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। इसको लेकर रेलवे ने आंकड़ा जारी किया है जिसमे बताया जा रहा है कि एसईसीआर बिलासपुर अंतर्गत बीते 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक रेल मदद एप के जरिये रेल यात्रियों के लगभग 62, 777 शिकायतें मिली है। जिस पर अमल करते हुए रेलवे ने यात्रियों के समस्याओं के शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान भी किया है।

डिजिटल पहलों के अनुरूप भारतीय रेलवे ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल करते हुए रेल यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सुधारने एवं तेज करने के लिये रेलवे के द्वारा रेल मदद नाम से एक एप जारी किया है। रेल मदद एप यात्रियों की शिकायतों को दर्ज कर शिकायतों के निवारण की स्थिति के बारे में उन्हें लगातार जानकारी मुहैया कराता है। यात्री को इस एप पर रजिस्टेशन के बाद एसएमएस के जरिये शिकायत संख्या तुरंत उपलब्ध कराकर रेलवे द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी भी एसएमएस द्वारा दी जाती है।

सीनियर पीआरओ सन्तोष कुमार ने बताया कि पूर्व में रेलवे के द्वारा जितनी भी हेल्पलाईन नंबर इस्तेमाल में थी उन सभी को ‘रेल मदद’ एप में समाहित की गई है। हेल्पलाईन नंबर 139 पर भी काल करने से ‘रेल मदद’ द्वारा यात्रियों की समस्याओं का निराकरण किए जा रहे है। सीनियर पीआरओ ने रेल मदद एप से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियां भी जी न्यूज से साझा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles