Homeहमर बिलासपुररेल सांस्कृतिक निकेतन में रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से वार्षिक अधिवेशन...

रेल सांस्कृतिक निकेतन में रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से वार्षिक अधिवेशन विजय महोत्सव का किया गया आयोजन।

रेलवे के रेल सांस्कृतिक निकेतन में रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से वार्षिक अधिवेशन विजय महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर रेल मंडल सहित अन्य मंडलों से भी रेल मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलेश बिस्वास शामिल हुए।वहीं इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता रेल मजदूर यूनियन के महामंत्री एम एन रिजवान ने की। मीडिया को जानकारी देते हुए अतिथियों एवं मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि रेल कर्मचारी भाइयों एवं बहनों जैसा कि भारतीय रेल निजी हाथों में निरंतर जा रही है और रेल कर्मचारियों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

काम के बोझ से कर्मचारियों की स्थिति दयनिय है। रेल प्रशासन का आतंक चरम पर है।रेल में कार्यरत संगठनों की चुप्पी विशेष रूप से खल रही है। लगभग 10 वर्षों से मान्यता का चुनाव लंबित है। वहीं रेल शासन पालतू लोगों से घिरा हुआ है। ऐसी स्थिति में रेल मजदूर यूनियन के आव्हान पर संगठित होकर चिंतन मनन करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य के लिए वार्षिक अधिवेशन के रूप में बैठक का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments