भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस पार्टी के जेल भरो आंदोलन को भाजपा नेता ने बताया “खाना पूर्ति”

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस पार्टी के जेल भरो आंदोलन को भाजपा नेता ने महज खाना पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसा करके न केवल अपना छवि खराब कर रही है बल्कि वह अपराधियों का हौसला भी बुलंद कर रही है। बलौदा बाजार मामले में अगर एक समुदाय के लोगों और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई है तो पुलिस और प्रशासन ने उन्हें इसका जिम्मेदार मानकर उन पर कार्यवाही किया है।

कुछ महीने पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बीजेपी नेता रशीद बक्स ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गुंडे बदमाश और अपराधियों को संरक्षण देती आई है।इसी तरह इस तरह का प्रदर्शन करके गुंडे बदमाशों और अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहे हैं जो की पूरी तरह से गलत है। राशिद बख्श ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए जेल भरो आंदोलन एवं प्रदर्शन में गिने चुने कांग्रेसियों को छोड़कर इसमें शामिल अधिकांश लोग किसी ना किसी मामले में अपराधी हैं और कुछ तो जेल भी जा चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles