रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स का शपथ ग्रहण संपन्न, संजीवनी मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की शुरुआत से जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।

बिलासपुर में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स का 9वां शपथ ग्रहण एवं ग्रैटिट्यूड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाला।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन ओमप्रकाश मोदी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान रोटेरियन भारती सालुंके ने अध्यक्ष, रोटेरियन रिंपी होरा ने सचिव और रोटेरियन मंजीत सैनी ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

अध्यक्ष भारती सालुंके ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान क्लब ने समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशीर्वाद ब्लड बैंक में संजीवनी मेडिकल इक्विपमेंट बैंक का शुभारंभ भी किया।

इस परियोजना के तहत जरूरतमंद मरीजों को व्हीलचेयर, वॉकर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, हॉस्पिटल बेड सहित आवश्यक मेडिकल उपकरण नाममात्र के किराए पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

परियोजना का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा असिस्टेंट गवर्नर ओमप्रकाश मोदी तथा क्लब की नई कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि आलम सिंह रूपरा इसे रोटरी की थीम क्रियेट लिस्टिंग इम्पैक्ट को साकार करने वाली प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि यह आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में नए सदस्यों ने भी रोटरी की सेवा भावना को अपनाने की शपथ ली। दीप प्रज्वलन और रोटरी प्रार्थना से शुरू हुए इस समारोह का समापन समाज सेवा के नए संकल्प और सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles