लापरवाही : रेलवे लाइन के बीच में चल रहे दो युवक आए एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में, दोनों के कटे पैर।

रेलवे लाइन के बीच में चल रहे दो युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों का पैर कट गया। दोनों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं एक युवक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात वसुंधरा नगर निवासी सुनील दिवाकर, सतीश मनहर और एक युवक कालोनी के पीछे अमेरी फाटक के पास रेलवे लाइन के बीच में पैदल चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीछे से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की आवाज को इग्नोर कर दिया और लाइन से नहीं हटे।

इससे सुनील और मनहर ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों का पैर कट गया। वहीं तीसरा युवक लाइन से भाग गया, जिससे वह बाल बाल बच गया। मालगाड़ी के ड्राइवर ने दोनों युवकों को इंजन में बैठाकर उसलापुर रेलवे स्टेशन तक लाया, उसके बाद संजीवनी 108 से दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles